- Hindi News
- कर्मचारी काली पट्टी बांधकर आज से करेंगे विरोध प्रदर्शन
कर्मचारी काली पट्टी बांधकर आज से करेंगे विरोध-प्रदर्शन
कर्मचारी काली पट्टी बांधकर आज से करेंगे विरोध-प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता | आष्टा
मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेशभर में कर्मचारियों की 32 सूत्रीय मांगों के निराक रण के लिए सात चरणों में आंदोलन चल रहा है। इसके तहत तृतीय चरण में सभी कर्मचारी 16 से 18 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे तथा कार्यालयों में दोपहर में अवकाश के दौरान नारेबाजी की जाएगी।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने बताया कि कर्मचारी समयमान वेतनमान में 30 वर्ष के स्थान पर 28 वर्ष करने, ग्रेड पे विसंगति दूर कर 3200 के स्थान पर 3600 4200 के स्थान पर 4800 करने, सभी सहायक शिक्षकों को बिना विषय बंधन के पदोन्नत करने, एक जनवरी से 30 जून तक वार्षिक वेतनवृद्धि पाने वालों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने, पेंशन गणना के लिए अधिवार्षिकी आयु 33 के स्थान पर 25 वर्ष करने, लिपिकों के वेतनमान में चली रही विसंगति दूर करने, वृत्ति कर समाप्त करने, सेवा निवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, वर्ष 2003 से 2012 तक का महंगाई भत्ता एरियर्स भुगतान करने , सेवा निवृत्ति पर अवकाश नगदीकरण करने अनुकंपा नियुक्ति नियम सरल करने आदि मांगों को लेकर तीन दिवसीय काली पट्टी बांधकर आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सीताराम वर्मा, रमेशचंद्र विश्वकर्मा, बाबू लाल वर्मा, रमेशचंद्र मेहता, कमल कुमार, अंतर सिंह राजपूत, शिवनारायण वर्मा, रामचंद्र मालवीय, आत्माराम पचलासिया, विष्णु जयसवाल, महेंद्र मालवीय, एमएल वर्मा, सतीश पंडया, जीएल विश्वकर्मा, हरीचरण वर्मा, दिलीप नागौरी, सुरेंद्र जैन, विनय कुमार, रमेश सोलंकी भंवर सिंह आदि ने अपील की है।