अभी भी खाली पड़े हैं तालाब
बिगड़ सकती है स्थिति : तालाबोंके नहीं भराने से गांवों में पानी की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसका कारण यह है कि तालाबों में जब तक पानी रहता है तब तक आसपास के जलस्त्रोत भी पानी देते हैं। वहीं जैसे ही तालबों में पानी समाप्त हुआ कि जलस्त्रोत भी जवाब देने लग जाते हैं। इसमें कई जलस्त्रोत तो पानी के अभाव में गर्मी के मौसम में पूरी तरह से बंद हो जाते हैं।
आष्टा. नगर का काला तालाब अभी भी लबालब नहीं भर पाया है।
बारिश की स्थिति
आष्टामें अब तक 80 सेमी रामपुरा खुर्द में 75 सेमी वर्षा हुई है। नदी-नालों में भी नहीं है पर्याप्त पानी- क्षेत्र में बारिश शुरु के बाद से अब तक एक बार ही तेज झमाझम बारिश हुई है, जिससे नदी, नाली उफान पर आए थे। वह पानी भी व्यर्थ बह गया है। इससे फिर से इस समय नदी नालों की धार ही चल रही है।
फसल की बोवनी में बहा देते हैं पानी
इनतालाबों के अतिरिक्त जनपद पंचायत ग्राम पंचायत के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब हैं। उक्त तालबा भी अभी तक नहीं भर पाए हैं। उल्लेखनीय है कि इन तालाबों के फुल भराने के बाद रबी फसल के समय दबंग लोग तालाब की जमीन पर बोवनी करने के लिए पानी को व्यर्थ बहा देते हैं। इस कारण अन्य किसानों को रबी फसल के दौरान खेतों में पलेवा सिंचाई करने में परेशानी होती है। इन मामलों में प्रशासन गंभीरता नहीं लेता है।
आष्टा. नगर का कमल तालाब अभी भी लबालब नहीं भर पाया है।
यह तालाब हुए फुल
तालाबका क्षमता वर्तमान
नाम जलस्तर
छापर17 फीट 17 फीट
झांझनपुरा 11 फीट 11 फीट
झरखेड़ा गुआ 09 फीट 09 फीट
मनीरामपुरा भाग-1 14 फीट 14 फीट
मनीरामपुरा भाग-2 10 फीट 10 फीट
गवाखेड़ा 13.5 फीट 13.5 फीट
सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार
यह रही तालाबों की स्थिति
तालाबका नाम क्षमता वर्तमान जलस्तर
रामपुरा खुर्द तालाब 18 13
भौंरी 20 11
भौंरा 16 12
सिद्दीकगंज 13 11
बमूलिया भाटी 08 07
बागेर 14 11
गुराडिय़ा 17 12
मैना प्रथम 11.5 05
मैना द्वितीय 08 04
सेवदा 10.5 07
फूडरा 14 05
पांचापुरा 12.5 06
टिटोरिया 16 12
झीकड़ी 15.5 फीट 06 फीट
रामपुरा तालाब अभी भी पांच फीट खाली
रामपुरातालाब में अभी भी पानी की दरकार बनी हुई है। अब तक हुई बारिश में तालाब 13 फीट ही भर पाया है, जिसके वेस्ट वेयर चालू होने में अभी भी 5 फ