पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमठी का ताला तोड़ा चुरा ले गए सामान

गुमठी का ताला तोड़ा चुरा ले गए सामान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमठी का ताला तोड़ा चुरा ले गए सामान

आष्टा | नगरमें लगातार बाइक चोरी के बाद अब गांवों में भी चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। अज्ञात चोर पंचायत, स्कूल भवन के अलावा मकानों गुमठियों को अपना निशाना बना रहे हैं। इससे लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव मैना निवासी घनश्याम उर्फ कल्लू गांव के बस स्टैंड पर गुमठी रखकर जूते-चप्पल का धंधा करता है। उसकी गुमठी का बीती रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे जूते-चप्पल को चुरा ले गए। फरियादी ने दूसरे दिन सुबह गुमठी खोली तो उसे सब सामान गायब मिला। चोरी गई जूते-चप्पल की कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है। इसकी उसने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी गांव बुरानाखेड़ी के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, आरोगय केंद्र का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे सभी सामान को चुरा ले गए थे।

अधिकआवक से सब्जी मंडी में लगता रहा जाम

आष्टा | सोमवारको नगर की फल सब्जी मंडी में अधिक आवक के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनती रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि सब्जी मंडी में जगह का अभाव बना हुआ है। वहीं मार्केटिंग में नीलामी के लिए की गई आस्थाई व्यवस्था भी पिछले दिनों बंद कर दी है। इस कारण मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली अन्य वाहनों से उपज बेचने आने वाले किसानों को अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। इससे आए दिन आवागमन बाधित होता है। रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली बैलगाड़ी अन्य वाहनों से उपज बेचने आए। इससे दोपहर में पल-पल में जाम की स्थिति बन रही थी।

हाटबाजार में व्यवस्थित नहीं लगती दुकानें

आष्टा | विकासखंडके गांव सिद्दीकगंज में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में दुकानदार हर कहीं मनमर्जी से रोड पर दुकानें लगाते हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सिद्दीकगंज में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में व्यापारी मनमर्जी से हर कहीं दुकानें लगाने के साथ सड़क पर भी दुकानें लगा रहे हैं। इससे बाजार में अन्य व्यापारियों को दुकान लगाने में परेशानी होती है। वहीं सड़क पर दुकानें लगने से आवागमन भी बाधित होता है। जबकि बाजार के दिन सिद्दीकगंज सहित आसपास गांव के लोग बाजार करने आते हैं। इस समस्या के बारे में कई बार लोगों ने ग्राम पंचायत के अलावा