पानी फेरने की बात पर मारपीट
पानी फेरने की बात पर मारपीट
आष्टा | कोठरीमें खेत में पानी फेरने से दूसरे किसान की तरफ पानी जाने की बात को लेकर आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कोठरी निवासी धरम सिंह पुत्र उमराव सिंह खाती के साथ आरोपी लाड़ सिंह, जीवन सिंह, प्रहलाद सिंह, सुनील ने मिलकर मारपीट कर दी। इससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।