ब्लैक में खाद बेचने पर बनाया पंचनामा
{व्यापारी ने दोगुनी कीमत पर बेची खाद
कार्यालयसंवाददाता | आष्टा
नगरके सेमनरी रोड पर एक व्यापारी द्वारा किसानों को यूरिया खाद दोगुने दामों पर बेचने की सूचना पर नायब तहसीलदार राजेंद्र जैन ने किसानों के बयान दर्ज कर व्यापारी के विरूद्ध पंचनामा बनाया है।
नायब तहसीलदार राजेंद्र जैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर के सेमनरी रोड पर एक ट्रक से अवैध रूप से खाद कुछ किसानों को ब्लैक में बेची जा रही है। सूचना पर वहां पहुंचे तो खाद से भरा वाहन तो नहीं मिला, लेकिन कुछ किसान यूरिया खाद की बोरी लेकर जाते हुए मिले। उनके पास 34 बोरी पाई गई। जब किसानों के बयान लिए गए तो उन्होंने बताया कि नगर के कन्नौद रोड स्थित ओम सांई कृषि सेवा केंद्र से पांच सौ रुपए प्रति बोरी के हिसाब से खरीदी गई है। जबकि यूरिया खाद की बोरी की कीमत इससे कम है। इनके पास बिल भी नहीं मिले।