रंजिश को लेकर मारपीट, दो लोग हुए घायल
आष्टा | अमलाहागांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों से फरियादी पक्ष को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रास प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार अमलाहा गांव निवासी हीरालाल पुत्र रघुनाथ सिंह आयु 75 वर्ष के साथ आरोपी देवी सिंह फूलकुंवर बाई ने मिलकर मारपीट की। इससे फरियादी हीरालाल को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के फरियादी फुलकुंवर बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी हीरालाल महेश ने मिलकर मारपीट की। इसमें फूलकुंवर बाई को चोटें आई हैं।