पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं पर चर्चा

समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इछावर | सेंधवक्षत्रिय राजपूत समाज का मिलन समारोह 4 से 6 दिसंबर को आयोजित किया गया। यह आयोजन ग्राम बेड़ाधाम जिला पाटन गुजरात में कुलदेवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ। जानकारी देते हुए दशरथ सिंह ठाकुर ने बताया कि समारोह में प्रदेश से समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेंधव, उपाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, राय सिंह सेंधव मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, बाबूलाल सेंधव जावर भाजपा मण्डल अध्यक्ष, इछावर से चंद्रपाल सिंह दरबार, जीवन सिंह ठाकुर, सोभाल सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, नमन सेंधव और आष्टा, जावर, सोनकच्छ, हाटपीपलिया से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। गुजरात में आयोजित इस सम्मेलन में करीब 40 हजार लोग सम्मिलित हुए। गुजरात के सुरेंद्र नगर, पाटन, भावनगर,अमरेली, जामनगर जिलों के 350 गांवों में समाज के दो लाख लोग निवास करते हैं। सभी समाजजनों को इस तरह के आयोजनों में शामिल करने की पहल हर बार की जातीहै उल्लेखनीय है कि सिंध प्रांत से आकर गुजरात एवं मध्यप्रदेश में बसे समाजजनों को खोजने एवं मिलाने के लिए पूर्व विधायक डॉ तेजसिंह सेंधव प्रयास करते रहे हैं। समारोह में स्वजातीय बंधुओं का श्रीफल, शाल, तलवार भेंटकर पुष्प मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।