पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायब छात्रा का नहीं लगा सुराग

गायब छात्रा का नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायब छात्रा का नहीं लगा सुराग

आष्टा | जावरथाना के गांव खामखेड़ा बैजनाथ निवासी एक नाबालिग को आरोपी अपने साथ बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। लड़की के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा सकी है। इसे लेकर फरियादी ने प्रदेश के गृहमंत्री, डीजीपी से मिलकर उन्हें आवेदन दिया है। आवेदन में फरियादी ने बताया कि कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली पुत्री को गांव मिट्ठूपुरा निवासी रजनीकांत अपने साथ बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। इसकी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक लड़की का पता नहीं लगा सकी है। इस संबंध में पुलिस को कई बार सुराग भी दिए हैं, उन पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।