पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौराहों पर रोटरी नहीं होने से परेशानी

चौराहों पर रोटरी नहीं होने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा. नगर के चौराहों पर रोटरी की कमी महसूस होने लगी है।

कार्यालय संवाददाता | आष्टा

शहरके कई प्रमुख चौराहों पर रोटरी नहीं होने से यातायात की अव्यवस्था बनी रहती है। इससे वाहन चालकों के साथ भी निकलने में दिक्कते आती हैं। वहीं बिना संकेतक बोर्ड के अभाव होने से भी हादसे की संभावना बनी रहती है।

नगर में इस समय भी पुरानी जनसंख्या के अनुसार ही आवागमन की व्यवस्था बनी हुई है। जबकि जनसंख्या के साथ वाहनों की भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उसके बाद भी दूसरे शहरों की अपेक्षा रोटरी या गोल चौराहे नहीं होने से हादसे होते रहते हैं। किस मार्ग से कौन कब आएगा इसकी जानकारी नहीं होती है। नगर के कई प्रमुख चौराहों से सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है।

इसके बाद भी इन स्थानों पर रोटरी नहीं बनाई गई है। इससे वाहन मनमाने तरीके से हर कहीं से वाहनों को निकालकर ले जाते हैं। इससे अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है। जबकि कई बार तो इन जगहों पर हादसें भी हो चुके हैं। इसके बाद भी इस तरफ जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हादसेहोने के बाद भी लापरवाही : नगरके भोपाल नाका, इंदौर नाका, कॉलोनी चौराहा, गंज, कन्या स्कूल आदि चौराहों पर पूर्व में कई बार हादसें हो चुके हैं। इसमें कई लोग घायल हो चुके हैं तो कई की मौत भी हो चुकी है। वहीं हादसों का सिलिसिला अभी भी जारी है। इसके बावजूद इन स्थानों पर रोटरी नहीं बनाई जा रही है। यदि रोटरी बनती है तो वाहन चालकों के साथ आम जनता को भी परेशानी से निजात मिलेगी। नगर के श्याम कुमार ने बताया कि हादसों के बाद भी लापरवाही हो रही है।

ट्रैफिकपुलिस का अभाव

कईचौराहों पर दिनभर भीड़ की स्थिति बनी रहती है। इस कारण यहां पर बार बार जाम की स्थिति बनती है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसके बाद भी यहां पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं है।