- Hindi News
- रास्ते में वाहनों को खड़ा कर उतारते हैं सामान
रास्ते में वाहनों को खड़ा कर उतारते हैं सामान
आष्टा | नगरमें पिछले कई समय से अधिकांश दुकानदार वाहनों को दुकानों के सामने ही खड़ा कराकर सामान आदि उतारते हैं। इससे आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर के अधिकांश दुकानदारों के यहां सामान बाहर से आता है। इसको खाली कराने के लिए वह वाहन को दुकानों के सामने सड़क पर ही खड़ा करा लेते हैं। इसमें जब तक सामान खाली होता है तब तक आवागमन बाधित होता है। साथ ही जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। यह समस्या सालों से चली रही है। इस संबंध में कई बार जागरुक लोगों ने जिम्मेदारों को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी आज तक इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया है।