चौराहे बने असामाजिक तत्वों का अड्डा
आष्टा | नगरमें लंबे समय से कुछ चुनिंदा चौराहे असामाजिक तत्वों के अड्डे बनते जा रहे हैं। इससे खासकर छात्राओं तथा महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह शाम होने के बाद ही चौराहों पर इधर-उधर दिखाई देने लगते हैं। नगर के चौराहे इस समय असामाजिक तत्वों का अड्डा बनने लगे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। जबकि रात में तो और भी इनका आतंक बढ़ जाता है। इसमें खास बात तो यह है कि पुलिस भी इसे अनदेखा कर रही है। यह लोग आए दिन लड़ाई-झगड़ा भी करते रहते हैं। इससे दुकानदारों को भी दिक्कत होती है। इसी तरह पुरानी सब्जी मंडी चौराहा नशेड़ियों का केंद्र बनता जा रहा है, जबकि उक्त मार्ग दिगंबर जैन मंदिर जाने का प्रमुख रास्ता है। यहां पर प्रत्येक दिन काफी संख्या में महिलाओं का आना जाना लगा रहता है। इससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।