- Hindi News
- दुकान खाली करने को लेकर भाइयों में मारपीट
दुकान खाली करने को लेकर भाइयों में मारपीट
आष्टा | नगरके बुधवारा में दुकान खाली कराने के मामले को लेकर चल रहे विवाद के चलते शुक्रवार को आरोपियों ने मिलकर फरियादी उसकी प|ी पुत्र के जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। शुक्रवार को बुधवारा आष्टा स्थित राममंदिर के पास दोपहर सवा तीन बजे बुधवारा निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामरतन राठौर आयु 40 वर्ष तथा उसकी प|ी आरती पुत्र अजय राठौर के साथ आरोपी ओमप्रकाश पुत्र रामरतन, लकी उर्फ गौरव, रानू शानू पुत्र मोहन सोनी ने मिलकर मारपीट की। इससे तीनों घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फरियादी धर्मेंद्र आरोपी ओमप्रकाश का दुकान खाली कराने को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इस समय जमीन विवाद के मामले भी हर साल अधिक देखने को मिलते हैं।