नाली चोक हुई, रास्ते पर बहता रहा पानी
आष्टा | नगरमें नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण वह आए दिन चोक हो रही हैं। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नगर में स्वच्छ भारत अभियान फ्लॉप साबित होता जा रहा है। नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से वह आए दिन चोक हो रही हैं। शनिवार को भी काछीपुरा में नाली चोक हो गई थी। इससे गंदा पानी रोड पर बहने लगा था, जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।