- Hindi News
- बारिश होने से रातभर अंधेरे में रहे कई गांव
बारिश होने से रातभर अंधेरे में रहे कई गांव
आष्टा | क्षेत्रमें शुक्रवार रात को हवाएं चलने के साथ बारिश हुई थी। इससे कई गांवों में रातभर बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। शुक्रवार शाम को अचानक हवाएं चलने लगी थीं। उसके बाद से ही गांवों में बिजली का आना-जाना शुरू हो गया था। जबकि 9 बजे बाद शुरू हुई बारिश के बाद कई गांवों में बिजली गई तो रातभर नहीं आई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव मालीखेड़ी, मूंदीखेड़ी आदि में रात में बिजली गई तो सुबह आई।