पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी घर घर पर जाकर जुटा रहे लोगों का समर्थन

प्रत्याशी घर-घर पर जाकर जुटा रहे लोगों का समर्थन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव की तिथि जैसे ही करीब आती जा रही है। वैसे ही प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार और तेज कर दिया है। इस समय प्रत्याशी दिन-रात जनता से संपर्क करने में लगे हुए हैं।

ब्लॉक में 22 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना हैं। इसमें अब सिर्फ दो सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। इसे देखते हुए प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इस समय पंच, सरपंच, जनपद पंचायत जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार दिन-रात जनता से संपर्क करते हुए देखे जा रहे हैं। वहीं मकानों से लेकर अन्य जगहों पर चारों तरफ उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर ही नजर रहे हैं। इसके चलते पूरे गांव में चुनावी माहौल हो गया है।

नहींसमझ पा रहे समीकरण: पिछलेकई दिनों से सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट देने के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसमें मतदाता भी सभी को वोट देने की बात कह रहे हैं, लेकिन प्रत्याशियों का यह समीकरण नहीं लग पा रहा है कि किस के पक्ष में सबसे ज्यादा वोट जाएंगे।