- Hindi News
- प्रतिमा स्थापना के बाद चौराहे पर लगाए लैंप
प्रतिमा स्थापना के बाद चौराहे पर लगाए लैंप
नगरके गंज स्थित सुभाष चौक चारबत्ती चौराहा पिछले कई दिनों से आकर्षण का केंद्र बन गया हैं। यहां पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही नगर पालिका ने स्ट्रीट लाइट लगा दी है। इससे वाहन चालकों ने राहत महसूस की है।
नगर के गंज स्थित सुभाष चौक पर पूर्व में कुछ भी नहीं था। जबकि यहां से लोगों का चार जगहों पर आवागमन होता है। यहां पर चार बत्ती चौराहा होने के बाद भी बत्ती गुल बनी हुई थी। नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने लोगों की समस्या को देखते हुए यहां पर नाम के अनुरूप ही लैंप लगाकर इसे आकर्षक बना दिया है। वहीं यहीं पर सामाजिक कार्यक्रम से लेकर सभाएं भी होती हैं। इसमें सही तरह से व्यवस्था नहीं होने से कई बार लोगों को परेशानी भी होती थी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने इस चौराहे को सुंदर बनाने समस्या से निजात दिलाने की योजना बनाई थी। इसके बाद यहां पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं इसी के पास स्ट्रीट लाइट भी लगा दी गई है। इससे चारों तरफ आने जाने वाले लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं यहां चौराहा रात में आकर्षण का केंद्र भी बन गया है।
सुभाष चौक पर प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही यहां लाइट लगा दी गई हैं।