- Hindi News
- जन्मोत्सव पर बैंडबाजों के साथ निकाला जुलूस
जन्मोत्सव पर बैंडबाजों के साथ निकाला जुलूस
रविवारको नगर में बोहरा समाज के लोगों ने वर्षों तक धर्मगुरु के पद पर रहकर समाज को एकजुट रखने वाले सैय्यदना डॉ. मोहम्मद बुरहानउद्दीन साहब की जयंती पर बैंडबाजों के साथ प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। इसके बाद वर्तमान 53 वें धर्मगुरु सैयदना मुफ्फदल सैफउद्दीन के स्वच्छ भारत को लेकर दिए संदेश को सुना।
दिवंगत धर्मगुरु सैय्यदना साहब के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां समाज के लोग पिछले कई दिनों से कर रहे थे। रविवार को शाम चार बजे बोहरा समाज मस्जिद से बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा समाज के स्थानीय आमिल मुल्ला मुस्तफा दहोदवाला की सदारत में निकाला गया। जुलूस में घोड़ों को भी शामिल किया गया था। जिस पर समाज के बच्चों को बैठाकर जुलूस में शामिल किया गया था। जुलूस में जमकर आतिशबाजी भी की गई। जुलूस नगर के कसाईपुरा, शाहजानी मस्जिद, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी होते हुए वापस बोहरा समाज मस्जिद में समाप्त हुआ। जुलूस पर बड़ा बाजार में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बोहरा मस्जिद में पिछले कई दिनों से आमिल साहब की सदारत में धर्मगुरु सैयदना साहब के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था।
स्वच्छभारत का दिया संदेश : समाजके वरिष्ठ मुल्ला इकबाल हुसैन सैफी ने बताया कि जुलूस के समापन के बाद मस्जिद में आमिल श्री दहोदवाला के वाअज हुए। उन्होंने समाज को देश के साथ नगर में स्वच्छ रखने का संदेश उपस्थित समाज को दिए। इसके बाद उदयपुर से सैयदना बुरहानउद्दीन के उत्तराधिकारी 53 वें धर्मगुरु सैयदना मुफ्फदल सैफ उद्दीन का सीधा प्रसारण सुनाया गया।
सांस्कृतिककार्यक्रम का हुआ आयोजन : सैयदनासाहब की जयंती पर रविवार देर शाम को समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। जिसमें मजहबी कार्यक्रमों को पेश किया गया।
रविवार को नगर के प्रमुख मार्गों से बोहरा समाज ने अपने धर्मगुरु सैय्यदना बुरहानउद्दीन साहब की जयंती पर जुलूस निकाला गया।
आयोजन