पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों की प्याज लगाने में बढ़ी रुचि

किसानों की प्याज लगाने में बढ़ी रुचि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें बीते वर्ष अचानक बढ़े प्याज के भावों ने कई किसानों को लखपति बना दिया था। इसके चलते इस बार प्याज की फसल लगाने में किसान ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस समय गांवों में प्याज लगाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसमें कई किसान ऐसे भी हैं जो एक एकड़ से भी ज्यादा जमीन में प्याज लगा रहे हैं।

किसानों के लिए बीते दो वर्षो से प्याज की फसल लाभदायक साबित हो रही है। प्याज को खोदने के बाद ही उसका किसानों को मनचाहा भाव मिल रहा है। जबकि बाद में तो प्याज का भाव आसमान पर पहुंच गया था। इससे कई किसानों को काफी फायदा हुआ था। इसे देखते हुए इस वर्ष भी किसान खेतों में प्याज की फसल ज्यादा मात्रा में लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल आने के बाद यदि प्याज का भाव रहता है तो इसमें कम लागत में अधिक मुनाफा मिल जाता है।

एकसे दो एकड़ में लगा रहे प्याज : एकसे डेढ़ महीने पहले किसानों ने खेतों में प्याज के बीज को बोया था जो इस समय रोप बनकर तैयार हो गया है। इसको अब किसान खेतों में लगाने का काम कर रहे हैं। सेवदा के किसान लखन ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष एक एकड़ जमीन में प्याज की फसल लगाई थी। इसमें अधिक पैदावार हुई थीं वहीं भाव भी अच्छा मिल गया था। इसके चलते काफी फायदा मिला था। इस कारण इस बार भी ज्यादा मात्रा में प्याज की फसल लगा रहे हैं। इसी तरह से अन्य किसान भी प्याज की फसल लगा रहे हैं।