पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही पड़ सकती है दुकानदारों पर भारी

लापरवाही पड़ सकती है दुकानदारों पर भारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें कई जगहों पर कम ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। वहीं इनके पास ही लंबे समय से दुकानदार दुकान लगाने के साथ ही हाथ ठेले वाले अपने ठेले को खड़ा कर सामान आदि बेच रहे हैं। इस दौरान जरा सी लापरवाही से उनके साथ हादसे की भी संभावना बनी रहती है।

नगर में दर्जनों जगह ऐसी हैं जहां पर सड़क किनारे ही ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इनकी जमीन से ऊंचाई सिर्फ तीन या चार फीट के करीब है। वहीं इनके पास ही दुकानदार दुकानें लगाने के साथ हाथ ठेले वाले अपने ठेले को खड़ा कर सुबह से शाम तक सामान आदि बेचते हैं। इसमें ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर जब कर्मचारी सुधारने के लिए आते हैं तो इनके कारण उन्हें मरम्मत का कार्य करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस तरह से दुकानें लगाने के कारण दुकानदारों के साथ दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

डीपीमें हुए फाल्ट से निकली थी चिंगारी

नगरके पुराना बस स्टैंड पर शुक्रवार को अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज में फाल्ट होने के साथ आग की चिंगारी निकली थी। इससे आसपास के लोग भयभीत हो गए थे। हालांकि ट्रांसफार्मर पर कुछ घंटे पहले ही मरम्मत का कार्य किया गया था। इसके चलते उसके पास लगे हाथ ठेलों को हटा दिया गया था। वहीं यदि कोई होता तो हादसें से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। इस तरह से आए दिन ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के साथ आगजनी की घटना होती रहती है। इसके बावजूद इस और लापरवाही बरती जा रही है।

इनस्थानों पर लग रही दुकानें, नहीं देते ध्यान

नगरमें कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के साइड में दुकानें लग रही हैं। इसमें पुराना बस स्टैंड, राज लक्ष्मी मार्केट, कन्नौद रोड स्थित पेट्रोल पंप प्रमुख हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने आज तक कार्रवाई नहीं की।