- Hindi News
- त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण
आष्टा | ब्लॉकमें 22 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को मतदान दलों को बुलाकर नगर के उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में प्रशिक्षण दिया गया। हालांकि प्रशिक्षण के समापन समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया। तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में मतदान दल को उत्कृष्ट विद्यालय में रविवार को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित मतदान दलों के कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर दिनेश बाहेती तथा डीएस ठाकुर ने चुनाव संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को 9 कक्षों में प्रशिक्षण की व्यवस्था कर प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर्स ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रिटर्निंग अधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में दो-दो मास्टर ट्रेनर दो सहयोगी उपस्थिति दर्ज करने नियुक्ति आदेश पुस्तिका विवरण करने लगाए गए हैं। प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। प्रशिक्षण प्रथम पाली सुबह 10 से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जबकि दूसरी पाली का प्रशिक्षण पांच बजे हो गया।