पट्टा बनाने दिया आवेदन
विकासखंडके गांव मेहतवाड़ा के गरीब लोगों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत में पट्टा बनाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद भी उनका पट्टा नहीं बन पाया है। इसे लेकर मंगलवार को गांव की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को आवेदन दिया है।
आवेदन में मेहतवाड़ा के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को भूखंड आवास पट्टा बनाने का आवेदन दिया था। इसके बाद भी आज तक पट्टा नहीं बन सका है। इस संबंध में सचिव से संपर्क करते हैं तो उनके द्वारा भी स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए गुमराह किया जा रहा है। जबकि अब तो आवेदन भी वापस कर दिए हैं और हमें स्वयं पट्टा बनाने की बात कह रहे हैं। पट्टा नहीं बनने से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि उनके पास स्थाई रोजगार भी नहीं है और ही जमीन है। इस कारण वह स्वयं के खर्च से मकान का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। आवेदन देने वालों में कांता बाई, सुशीला बाई, भूरी बाई, घना बाई, सजन बाई, शारदा बाई, लक्ष्मी बाई आदि हैं।