पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज में नैतिक शिक्षा जरूरी

समाज में नैतिक शिक्षा जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज में नैतिक शिक्षा जरूरी

आष्टा | समाजका गिरता नैतिक स्तर देश के लिए विकट समस्या बन रहा है। इसके कारण समाज में कई समस्या उत्पन्न हो रही है। इसलिए अब नैतिक शिक्षा अनिवार्य हो गई है। आने वाला समय युवाओं का है और उनके हाथ में ही देश का भविष्य होगा।

यह बातें राजश्री कॉलेज के सभा हाल में नेहरु युवा केंद्र द्वारा 15 दिवसीय राष्ट्रीय युवा कोर के नव नियुक्त प्रतिनिधियों के एक दिवसीय नगर भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक रंजीत सिंह गुणवान ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति में भी युवाओं को बड़े स्तर पर अवसर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में युवा विकास मंडल के प्रमुख राजेंद्र सिंह ने मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। वहीं कार्य के दौरान आई चुनोतियों सफलताओं से भी अवगत कराया।

प्रदेश के 9 जिलों से आए युवाओं को विधायक श्री गुणवान ने अपने जिलों में उत्कृष्ठ कार्य करने की भी अपील की। इस अवसर पर युवा समन्वयक शशांक गुबरेले, राजेश राघव, नीरज तिवारी, मनोहर बामनिया, बाबू लाल , लखन वैद्य, रामगोपाल, नीलम जैन थे।