पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकिसं ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

भाकिसं ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकिसं ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

आष्टा | किसानोंको फसल बीमा के साथ बोनस अन्य लाभ दिलाने को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में बताया कि बीते वर्ष भारी बारिश से सोयाबीन फसल बर्बाद हो गई थी। इसके बाद रबी फसल को भी प्राकृतिक आपदा ने नष्ट कर दिया था। इनकी किसानों को अभी तक बीमा राशि नहीं मिली है। इसलिए किसानों को बीमा राशि दी जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल की बोवनी का सर्वे कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। जब तक किसानों को उनकी फसल के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नहीं मिलता तब तक बोनस जारी रखा जाए। वहीं किसानों को लाइन विस्तार ट्रांसफार्मर स्थापना में रुपए नहीं लगे उसकी व्यवस्था की जाए। इसी प्रकार जंगली जानवरों द्वारा नुकसान करने पर फसल की क्षतिपूर्ति की जाए।