युवा उत्सव में सामने आईं प्रतिभाएं
नगरके शासकीय शहीद भगत सिंह स्नातक महाविद्यालय में कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयश्री मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को युवा उत्सव का प्रारंभ किया, जो 25 सितंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम में युवा उत्सव प्रभारी डॉ. मोड़क ने बताया कि महाविद्यालय स्तर से चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उसके बाद संभाग स्तर के लिये चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन रंगोली, क्ले-माडलिंग, वृक्तता, वाद-विवाद, एकल गायन शास्त्रीय, एकल नृत्य शास्त्रीय आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मन मोहक रंगोली बना कर सतरंगी छटा बिखेरी। वहीं विद्यार्थियों ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए कहीं प्रकृति का चित्रण किया तो कहीं गौतम बुद्ध, भगवान गणेश की परिकल्पित आकृतियों को रंगित स्वरुप प्रदान कर निर्णायकों को आकर्षित किया।
मिलानारी सम्मान
इसवर्ष महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव में नारी की सम्मान भूमिका को मुख्य रखा गया। इसके तहत कोलॉज प्रतियोगिता में समाज में नारी मुख्य विषय रहा।
दिखीभारतीय परंपरा
प्रथमदिन एकल गायन शास्त्रीय में विद्यार्थियों ने भारतीय संगीत को पूर्ण सम्मान देते हुए भाग लिया। इसमें छात्रा साक्षी सक्सेना ने मीरा भक्ति को शास्त्रीय गायन के माध्यम से आत्मसात कराया। वहीं र|ा बोहरा ने भारतीय नायिका का अद्भूत चित्रण कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन हिमांशु राय श्रीवास्वत, राजेश बकोरिया, डॉ. दीपेश पाठक, देव सिंह, राजेश्वर भूतिया आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. पार्वती, रवि जैन, विनोद बुडेकर, डॉ. सीमा त्रिवेदी, मेघा जैन, ललिता राय थीं।
आष्टा. कॉलेज में कार्यक्रम के प्रथम दिन इस तरह से विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई।