पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्री जमीन पर बैठकर करते हैं बस का इंतजार

यात्री जमीन पर बैठकर करते हैं बस का इंतजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को उठाना पड़ती है परेशानी

भास्कर संवाददाता | आष्टा

विकासखंड के कई गांवों के बस स्टैंड पर सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि स्टैंड से प्रत्येक दिन दर्जनों लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत से लेकर जनप्रतिनिधियों को बस स्टैंड पर सुविधा बढ़ाने के लिए अवगत कराया है। इसके बाद भी आज तक कुछ नहीं हो पाया है। इससे यात्रियों की काफी फजीहत हो रही है।

गांव कुरावर के बस स्टैंड से प्रत्येक दिन कई लोगों का दूसरी जगहों पर आवागमन होता है। इसके बाद भी यहां के बस स्टैंड पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। स्टैंड पर प्रतीक्षालय से लेकर कांप्लेक्स, पीने के पानी के अलावा अन्य समस्याएं लंबे समय से बनी हुई है। वहीं बसों को खड़ा होने के लिए भी ठीक तरह से जगह नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी होती हैं। गांव के मुबारिक खां ने बताया कि स्टैंड से कुरावर सहित करमनखेड़ी, कल्याणपुरा, हाजीपुर, मुरावर आदि गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। इसमें सुविधा नहीं मिलने से उन्हें कई तरह की समस्या होती है।

स्टैंड पर कीचड़ होने से दिक्कत

पगारिया हाट के बस स्टैंड पर भी इस प्रकार की स्थिति बनी हुई है। यहां के बस स्टैंड पर हर कहीं गंदा पानी भरा होता है। इससे यहां हमेशा ही कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। वहीं यात्रियों के बैठने के लिए यात्री प्रतीक्षालय भी नहीं बना है। इससे 12 महीने यात्रियों को जमीन पर बैठकर ही बसों का इंतजार करना पड़ता है।

रोड पर बस को खड़ी कर बैठाते हैं सवारी
सिद्धीकगंज के बस स्टैंड पर भी बसों को खड़ा होने के लिए निर्धारित जगह नहीं है। इस कारण चालक बसों को सड़क किनारे खड़ा कर ही सवारियों को बैठाने का काम करते हैं। जबकि सबसे ज्यादा लोगों को इसी बस स्टैंड से दूसरी जगहों पर आवागमन होता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कोई पहल नहीं की है।

खबरें और भी हैं...