रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट
आष्टा | थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे मार्ग स्थित एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार दरगाह के आगे भोपाल मार्ग आष्टा निवासी अफसर मंसूरी पुत्र नूर मोहम्मद के साथ आरोपी किला आष्टा निवासी रसीद पुत्र अब्दुल रफीक तथा खालिद ने मिलकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।