बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थी
आष्टा | माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल व हायर सेकंडरी का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। दोनों ही परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। इसके चलते विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। विद्यार्थी दिन व रात पढ़ाई करने में जुटे हैं, वहीं कोर्स को जल्दी पूरा कर उसका रिवीजन करने के लिए कोचिंग का भी सहारा लेने लगे हैं। इसके चलते बीते कुछ दिनों से नगर के सभी कोचिंग सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं परीक्षा के नजदीक आने से स्कूलों में छात्र संख्या घटती जा रही है। इस समय नगर में दर्जनों कोचिंग क्लासेस संचालित हैं। इनमें छात्र-छात्राओं को बुलाने की समय-सीमा निर्धारित नहीं है। नगर में सुबह छह बजे से लेकर रात को 9 बजे तक क्लासेस संचालित की जा रही हैं। जबकि अलसुबह तथा रात के समय खासकर छात्राओं को ज्यादा दिक्कत होती है।