श्री मद् भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन
बड़नगर| समीपस्थग्राम ऊंटवास में 15 से 22 दिसंबर तक ओंकार गोशाला बांके बिहारी धाम ऊंटवास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा वाचक आचार्य पं. इंद्रभानू प्रसाद द्विवेदी होंगे। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगी। गीता पाठ हवन पूर्णाहुति शोभायात्रा सहित भंडारे का आयोजन 22 दिसंबर को होगा।