बड़नगर| व्यासकालोनी स्थित सार्वजनिक संकट मोचन समिति श्री विश्वमंगल हनुमान भक्त मंडल द्वारा नगर में 31 दिसंबर को व्यास कालोनी में सामुहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है। 1 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।