- Hindi News
- स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन 14 को
स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन 14 को
बड़नगर| समीपस्थग्राम बालोदा लक्खा में अमृत उत्थान सार्वजनिक संगठन समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर सहित पर्यावरण प्रदूषण प्रदर्शनी का आयोजन 14 दिसंबर दोपहर 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा। यह शिविर सेवा सहकारी संस्था कम्पाउंड बालोदा लक्खा पर रखा गया है। इसमें सर्व डॉ. वरुण कोठारी इंदौर, डॉ. गोविंदसिंह उज्जैन, डॉ. संध्या चाल्र्स उज्जैन, डॉ. नीलम चाल्र्स उज्जैन, डॉ. सतीश काबरा, डॉ. राजेश डोडिया, डॉ. अमित शर्मा सेवाएं देंगे।