मारपीट के तीन मामलों में प्रकरण दर्ज
बड़नगर| जमीनको लेकर मां से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक समीपस्थ ग्राम उमरिया में जमीन में हिस्सा देने की बात को लेकर फरियादिया रईसा बी पति अहमद नूर नायता निवासी उमरिया ने पुत्र अफसर पिता अहमद के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखवाई है। वहीं ग्राम लोहाना में रंजिश के चलते फरियादी विष्णुलाल पिता भेरूलाल निवासी लोहाना के साथ गोवर्धन पिता रामचंद्र रामचंद्र पिता मुन्नालाल ने रंजिश के चलते मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ग्राम दोतरू में जमीन में हिस्सा देने की बात को लेकर रामाजी पिता दयाराम निवासी दोतरू के साथ जगदीश बाबू ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों मामलों पर प्रकरण दर्ज किया है।