- Hindi News
- महिला ने जहरीला पदार्थ गटका, उज्जैन रैफर
महिला ने जहरीला पदार्थ गटका, उज्जैन रैफर
महिला ने जहरीला पदार्थ गटका, उज्जैन रैफर
तराना.ग्रामबरनावद में लक्ष्मीबाई पति धर्मेंद्र(21) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लिया। इस पर परिजनों ने शासकीय अस्पताल तराना में भर्ती कराया। जहां डॉ. अनिल पलोड़ ने प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है।
पतिने प|ी से मारपीट की
बड़नगर.एकमहिला ने शनिवार को थाने में पति द्वारा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे कॉलोनी निवासी उषा पति मुकेश तंवर (25) ने पुलिस को बताया कि उसका पति मुकेश पिता श्यामलाल तंवर उसके साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। महिला की रिपोर्ट पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
मतदाता शिविर में आए 613 आवेदन
महिदपुर.विकासखंडके नए भवन में शुक्रवार को मतदाता सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा नाम बढा़ने के 273, नाम काटने के 120, संशोधन के 98, डुप्लिकेट के 122 कुल 613 आवेदन जमा हुए। जनपद पंचायत सीईओ हेमलता मंडलोई, निर्वाचन शाखा के स्वस्तिक ठाकुर, चंद्रसिंह केलवा आदि मौजूद थे।
स्वागतम लक्ष्मी योजना कल से प्रारंभ
खरसौदकलां.शासनने बालिका संतान पर परिजन में प्रोत्साहित अभियान चलाया है। अभियान में बिटियां के जन्म पर माता पिता का सम्मान किया जाएगा। योजना को स्वागतम लक्ष्मी नाम दिया गया है। कार्यक्रम संचालन में पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। अभियान में नोडल अधिकारी मोहनलाल चतुर्वेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर चलो गांव की अभियान योजना लागू की है। अभियान की शुरुआत 15 सितंबर से शुरू होगी।
एक्सपर्टक्विज के परिणाम आज घोषित होंगे
नागदा.प्रतियोगीपरीक्षाओं में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से शहर की एक्सपर्ट टीम द्वारा गत 31 अगस्त को आयोजित एक्सपर्ट क्विज (सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता) के परिणामों की घोषणा रविवार को नपा कम्युनिटी हॉल में शाम 5.30 बजे की जाएगी। परीक्षा संयोजक योगेश राय निर्देशक डॉ. सुरेंद्र मीणा ने बताया समारोह में परीक्षा के परिणामों की घोषणा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उक्त प्रतियोगिता पांच केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 1446 बच्चों ने भाग लिया था। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध पल्लवी सिसौदिया, आयुष बोहरा,