- Hindi News
- बड़नगर सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बड़नगर सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बड़नगर सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बड़नगर| बड़नगरस्थित बदनावर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बदनावर रोड स्थित ढोलाना मोड़ के समीप आयशर-टैम्पो टैक्स की भिड़ंत में रुपेश, नंदराम,दशरथ, पीरू की मौत हो गई थी। हादसे में 14 लोग घायल हुए थे। जिनमें से बालाराम पिता लूनाजी निवासी डागरापाड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कीटनाशकपीने से युवक की मौत
उन्हेल| ग्रामपासलोद निवासी राजेश पिता अर्जुन ने गत 15 सितंबर को कीटनाशक दवाई पी ली थी। जिसे उपचार के लिए जनसेवा नागदा ले जाया गया था। लेकिन उसके मौत हो गई थी। बिरलाग्राम पुलिस ने जीरो पर कायमी कर बुधवार को मामला उन्हेल पुलिस थाने भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
दोभाई महिला के घर में घुसे
उन्हेल| ग्रामरामाबालोदा निवासी 30 वर्षीय महिला के घर में बुरी नीयत से घुसने वाले दो भाइयों पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमरसिंह उसका भाई गिरधारी पिता भुवान सोमवार-मंगलवार की रात महिला के घर में घूस गए और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।
घासडालने की बात पर मारपीट
खाचरौद| सेड़ेपर घास डालने की बात पर दो भाइयों के साथ मारपीट हुई। ग्राम भीकमपूर निवासी धर्मेंद्र पिता नरसिंह उसका भाई शांतिलाल खेत पर घास उखाड़ रहे थे। इस दौरान खामरिया निवासी बाबूलाल पिता गंगाराम, मनोहर पिता बाबूलाल, जितेंद्र पिता बाबूलाल संजू पिता बाबूलाल ने उन्हें सेड़े पर घास डालने से मना करते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।
क्रेनकी टक्कर से युवक घायल
बड़नगर| ड्रायवर्शनमार्ग पर क्रेन चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक मेहमूद पिता मुस्ताक शाह निवासी कब्रिस्तान के पास को क्रेन मशीन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। मेहमूद के भाई अमजद ने थाने पर क्रेन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।