पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़नगर को दो स्टेडियमों की सौगात मिली

बड़नगर को दो स्टेडियमों की सौगात मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर को दो स्टेडियमों की सौगात मिली

बड़नगर| विधायकमुकेश पंड्या के प्रयासों से नगर ग्रामीण क्षेत्रों की खेलकूद गतिविधियों को एक नया आयाम प्राप्त होने जा रहा है विधायक पंड्या के प्रयासों से नगर के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में एक सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। जो संचनालय द्वारा सूचीबद्ध कर लिया गया है। इसी तारम्य में 13 वें वित्त आयोग में परफारमेंस ग्रांट की राशि से ग्राम भाटपचलाना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेल के मैदान निर्माण के लिए 50 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

कटारेसे मुलाकात की

उन्हेल| मंगलवाररात उज्जैन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष वकील कुरैशी ने विधानसभा विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे से मुलाकात कर नगर परिषद उन्हेल के वार्डों के परिसीमन में की गई अनियमितताओं पर चर्चा की। कटारे ने परिसीमन से संबंधित दस्तावेज लेकर कुरैशी से मामले की जानकारी ली।