पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरसौदकलां में आज रात कवियों की महफिल जमेगी

खरसौदकलां में आज रात कवियों की महफिल जमेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसौदकलां में आज रात कवियों की महफिल जमेगी

खरसौदकलां| नवआर्दश ग्रुप के तत्वावधन में गुरुवार शाम को द्वारकाधीश चौक में हास्य कवि सम्मेलन होगा। मंच पर मशहूर कवियों एवं कवयित्री को आमत्रिंत किया गया है। इसमें मुख्य रूप से हास्य कवि ब्रजकिशोर पटेल जबलपुर, ओजस्वी कवि सुग्रीव गोरखपुरी गोरखपुर श्रोताओं को कविता से गुदगुदाएंगे। वहीं गीत एवं गजल के साथ शेर शायरी में लता श्रांजली भोपाल को आमंत्रित किया है। साथ में मालवी हास्य कवि के रूप में नरेंद्र नखेत्री कायथा एवं सुभाष कुंवारा बेरछा मंडी भी उपस्थित होंगे। वीर रस कविता में राहुल शर्मा शाजापुर एवं साथी को भी बुलाया है। कार्यक्रम में डॉ. रफीक नागौरी सूत्रधार के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बस-बाइककी टक्कर, तीनों बाइक सवार घायल

इंगोरिया | उज्जैन-बड़नगर रोड पर बुधवार सांय 4 बजे इंगोरिया के समीप बस एवं मोटरसाइकल की टक्कर में बाइक सवार 3 घायल हो गए। पुलिस ने एकता बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस जब्त कर ली है। दुघर्टना में तुलसीराम, दिनेश एवं महिला रचना सहित तीनों खरसौद खुर्द के रहने वाले हैं। यह बाइक से उज्जैन से खरसौद खुर्द रहे थे, उधर बस उज्जैन से इंगोरिया तरफ जा रही थी। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उज्जैन भेजा है।