- Hindi News
- स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं, असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा
स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं, असामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा
^वर्षों पुराने नूतन स्कूल संचालित होने के बाद परिसर में नए भवनों कार्यालय होने के कारण हमने मौखिक रूप से संबंधित अधिकारियों को बाउंड्रीवाल बनाने का आग्रह किया है। रितेषटंडन, विकासखंडस्त्रोत समन्वयक बड़नगर
^लड़कियोंके स्कूल जाने के बाद स्कूल से घर आने तक चिंता बनी रहती है, कारण टीवी समाचार पत्रों में आए दिन लड़कियों के साथ हो रही घटना के कारण भय बना रहता है। स्कूल की बाउंड्रीवाल शीघ्र बनना चाहिए। अनिताराठौड, अभिभावक
लोगों द्वारा रखी सामग्री और लगे हैं कचरों के ढेर।
स्कूल परिसर से निकलते वाहन
भास्कर संवाददाता|बड़नगर
नगरके शासकीय कार्यालयों के मध्य स्थित शासकीय कन्या उमावि के नए भवन पर बाउंड्रीवाल नहीं है। ऐसे में स्कूल परिसर से दिनभर बड़े छोटे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं स्कूल समय पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा परिसर में लगा रहता है। आए दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले भी सामने रहे हैं। पालकों को बच्चियों को स्कूल भेजने में डर लगा रहता है।
स्कूल परिसर में बीआरसी कार्यालय, शा कन्या मावि खोब दरवाजा, शासकीय नूतन मावि क्र. 2, शा. प्रावि नयापुरा भी इसी परिसर में बने भवनों पर संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद परिसर में बाउंड्रीवाल नहीं है। नवीन भवन विगत वर्ष से प्रारंभ हुआ मगर आज तक स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं बन पाई। ज्ञात हो स्कूल परिसर के पास जनपद पंचायत, कृषि विभाग, शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीएचई विभाग, आईटीआई कार्यालय, आदिम जाति बालक छात्रावास सभी शासकीय विभागों के मध्य बने इस स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से छात्राओं को खासा परेशान होना पड़ता है। वहीं बड़े वाहनों की आवाजाही से बच्चों को दिक्कत होती है।
^जिलाशिक्षा अधिकारी को 3-4 बार लिखित में बाउंड्रीवाल बनाने हेतु निवेदन किया, किंतु आज तक कोई सुनवाई नही हुई। सरिताभार्गव, प्राचार्यशाकउमा.विद्यालय बड़नगर