पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के दो मामले में प्रकरण दर्ज

मारपीट के दो मामले में प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर| एकशिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम बिरियाखेडी में लाखन पिता दिलीप गिरजे माध्यमिक स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार को गांव के चंपालाल पिता हेमराज मीणा ने लकडी़ से मारपीट की। मारपीट का कारण बच्चों को सही तरीके से नहीं पढ़ाना बताया गया है। स्कूल के स्टाफ के बीच बचाव के बाद आरोपी भाग गया। वहीं उसका साथी मुरली पिता अंबाराम सुतार निवासी बिरियाखेडी़ ने रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं मकान बनाने की बात को लेकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम मौलाना में मकान बनाने की बात को लेकर राधेश्याम पिता रामचंद्र के साथ पडो़स में रहने वाले श्यामलाल पिता मोहनलाल, शांताबाई पति मोहनलाल, विष्णुबाई पति श्यामलाल, सायना पति राजाराम सभी निवासी मौलाना ने राधेश्याम के साथ मारपीट की। पुलिस दाेनाें मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।