पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्‌डी स्पर्धा में उज्जैन को दोहरी सफलता

कबड्‌डी स्पर्धा में उज्जैन को दोहरी सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणजिला संभाग स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान के तहत रविवार को संभागीय प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनिक पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुआ। इस दौरान उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर आगर से सैकड़ों खिलाड़ी पहुंचे। हैंडबाल, वॉलीबाल, खो खो प्रतियोगिता यूनिक पब्लिक स्कूल मैदान पर तो बॉस्केटबाल सेंट थॉमस हाईस्कूल में हुई। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी स्पर्धाएं कराई गई। कबड्डी में बालक वर्ग में उज्जैन प्रथम तो शाजापुर टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में देवास प्रथम उज्जैन द्वितीय रहा। खो-खो प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में देवास प्रथम आैर रतलाम टीम द्वितीय रही। वहीं बालिका वर्ग में मंदसौर प्रथम और नीमच की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबाल में बालक वर्ग में देवास प्रथम एवं आगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में शाजापुर प्रथम आगर द्वितीय स्थान पर रहा। हैंडबॉल में बालक वर्ग में रतलाम प्रथम, शाजापुर द्वितीय तो बालिका वर्ग में मंदसौर प्रथम और नीमच टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में बालक बालिका वर्ग में नीमच प्रथम स्थान पर तो उज्जैन द्वितीय स्थान पर रहा। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता भी हुई। उद्घाटन समाराोह के मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पंड्या थे। अध्यक्षता संजय व्यास ने की। विशेष अतिथि जितेंद्र पंड्या, विपिन दवे, अंकित त्रिवेदी, भरत डाबी रहे। जिला खेल अधिकारी रीना चौहान, जेपी यादव, किशोर खटोलिया, राजेंद्र कौशल मौजूद थे।

कबड्‌डी प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग के एक मैच में जूझती खिलाड़ी।

बास्केटबॉल में हिस्सा लेती नीमच की खिलाड़ी।