पुलिस ने जनसंवाद मंे सुनी समस्याएं
बड़नगर| ग्रामअमला में रविवार को बड़नगर पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस और जनता के बीच समन्वय बढा़ने के विषय पर चर्चा हुई। इसमें जनता की शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर एसडीओपी सतीश आर्य, थाना प्रभारी गोपाल परमार, एसआई रणजीत सिंह, एएसआई सत्येंद्र चौधरी सरपंच प्रकाश गौड़ ग्रामीण जन उपस्थित थे।