पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री हनुमान को आकर्षक चोले चढ़ाए

श्री हनुमान को आकर्षक चोले चढ़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर| रविवारको हनुमान अष्टमी पर नगर के विजय हनुमान मंदिर गंर्धव तलाई,संकट मोचन हनुमान मंदिर हजारी बाग रोड, संकट मोचन सुभाष रोड, बालाजी मंदिर राम टेकरी, बालाजी मंदिर धान मंडी, शेरपुर हनुमान मंदिर, कराडिया हनुमान मंदिर, सियाराम मंदिर डायवर्शन रोड, हनुमान मंदिर नृसिंह मंदिर पर सुबह भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भगवान को आकर्षक चोला चढा़या गया। भगवान को महाप्रसादी महाआरती का आयोजन किया गया। 101 हनुमान मंदिर की दर्शन यात्रा की गई। धर्म विज्ञान शोध संस्था उज्जैन की शाखा जूनाशहर द्वारा चतुर्थ 101 हनुमान मंदिर की हनुमान अष्टमी पर दर्शन यात्रा दो पहिया वाहनों से की गई। इसमें भक्त हनुमान ध्वजा लेकर चल रहे थे।

विजय हनुमान मंदिर गंधर्व तलाई।