पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से कबड्डी स्पर्धा रोकी, चार टीमों को पुरस्कृत किया

बारिश से कबड्डी स्पर्धा रोकी, चार टीमों को पुरस्कृत किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर | समीपस्थग्राम अमला में अमलेश्वर महादेव धाम राष्ट्र प्रेमी संघ द्वारा स्वर्गीय संजय यादव की स्मृति में 11वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 6 फरवरी से प्रारंभ हुई। इसका समापन 7 फरवरी को होना था। मगर बारिश के कारण सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों को समिति ने प्रत्येक टीम को 11 हजार रुपए नगद राशि दी गई। कारण बारिश हो जाने से फाइनल मैच नहीं हो सका। इसके कारण सेमिफाइनल की चारों टीमों को बराबर राशि दी गई। यह प्रतियोगिता में 64 टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में राकेश डामोर भाजपा संगठन मंत्री, सोनू गेहलोत अध्यक्ष नगर निगम उज्जैन, नूरी खान कांग्रेस प्रवक्ता, दिलीप सिंह राणावत, आनंदीलाल धबाई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में महेश यादव फौजी, जीतू यादव, हीरालाल चौधरी, बालाराम पाटीदार का विशेष योगदान रहा। आभार राजेश औढ़ ने माना।