पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो युवकों से जब्त की 300 क्वाटर अवैध शराब

दो युवकों से जब्त की 300 क्वाटर अवैध शराब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | मंगलवार-बुधवार की मध्य रात आबकारी पुलिस ने हताई पालकी से दो युवकों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आबकारी उपनिरीक्षक एम.एस. भगत के मुताबिक बड़नगर तहसील के गांव साेहद निवासी श्याम पिता रतनलाल प्रजापत, बेगमपुरा देवास निवासी विपुल पिता राजेंद्र यादव रात में उज्जैन फ्रीगंज से बाइक पर झोले में देशी शराब के 300 क्वार्टर लेकर निकले थे। नागदा गुजरते समय मध्य रात करीब 11 बजे हताई पालकी मे गश्त कर रही आबकारी पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 12 हजार रुपए आंकी जा रही है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।

करंट से युवक की मौत

नागदा |
बुधवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मंडी पुलिस के मुताबिक भाटपचलाना थाने के ग्राम गेडावदा निवासी दशरथ पिता बद्रीलाल (28) को खेत पर करंट लग गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बद्रीलाल पिता मेहताब की सूचना पर मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं...