पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल से युवक युवती पकड़ाए, हंगामा

होटल से युवक-युवती पकड़ाए, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि क्रांति रथ कृषि संबंधी जानकारी देगा- बड़नगर। भाजपाकिसान मोर्चा द्वारा आयोजित बुधवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में सुबह 11 बजे कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि क्रांति रथ को विधायक मुकेश पंड्या के मुख्य आतिथ्य में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जो गांव-गांव भ्रमण कर किसानों को जागृत करेगा। वहीं कृषि विषय को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर किसानों को योजना के लाभ लेने के लिए जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, मुख्य वक्ता भोमसिंह पंवार, कृष्णचंद यादव, विक्रमसिंह जाधव, प्रवीण यादव, संजय शर्मा आदि द्वारा की गई।

उज्जैन| महिलापीसीआर प्रभारी अराधना रायकवार ने बुधवार सुबह देवासगेट पर एक होटल के कमरे से महिदपुर के इरशाद पिता सुभानअल्ला (24)को नागदा निवासी युवती के साथ पकड़ा। युवती के अलग वर्ग की होने से लव जेहाद का प्रतीत होने पर दोनों को देवासगेट थाने ले जाया गया। युवती ने बताया वो महिदपुर रोड पर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है और युनिवर्सिटी में फार्म लेने आई थी। यहां इरशाद मिला तो वो उसके साथ नाश्ता करने गई थी। इरशाद उसका मुंहबोला भाई है, जबकि इरशाद ने अलग कहानी सुनाई। इस पर पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।