पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी महाराज को न्यौता

स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी महाराज को न्यौता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर| नगरकी धार्मिक संस्था वैष्णव परिषद द्वारा रजत जयंती समारोह के अंतर्गत उज्जैन में पधारे कांची काम कोटी पीठाधीश्वर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री जयेंद्र सरस्वती जी महाराज के दर्शन कर स्वामी जी का अभिनंदन वैष्णव परिषद द्वारा किया गया। उन्हें परिषद द्वारा नगर में 25 वर्षों से सामूहिक भागवत गीता के चल समारोह में पधारे संत जनों के मामलें में जानकारी दी। वहीं परिषद द्वारा निकाले गए केलेंडर में 25 वर्षों से पधारे संतों शंकराचार्य के फोटो लगे केलेंडर को स्वामीजी को भेंट किया गया। इस अवसर पर परिषद के गोपाल कृष्ण धनोतिया, पूर्व प्रबंधक सत्यनारायण शर्मा, अतुल पलवा, राकेश शाह, डॉ. प्रीतम सोनी, धनंजय सिसोदिया, आसुतोष पांचाल ने स्वामीजी को नगर पधारने का न्यौता दिया।

कथाका समापन हुआ- उन्हेल|चौपाटीस्थित पुरदासजी महाराज की प्रेरणा से श्रीराम मंदिर पर आयोजित भागवत कथा का समापन मंगलवार को हुआ। सात दिनों तक चली कथा का वाचन पं. गणेशलाल उपाध्याय बेड़ावन वालों ने किया। इस मौके पर रुगनाथ नंदेड़ा, लक्ष्मीनारायण पटेल, संतोष वाक्तलिया, लखन पोपंडिया, सतीश नरवाड़िया, रतनलाल देपालपुरिया, गोविंद बंबोरिया आदि मौजूद थे।