पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकार दिवस पर अधिकारों के बारे में बताया

मानव अधिकार दिवस पर अधिकारों के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायालयपरिसर में मानव अधिकार दिवस पर बुधवार को न्यायधीश कमलेश इटावदिया एवं न्यायधीश रश्मिना मंसूरी ने उपस्थितों को संबोधित किया। शिविर में अभिभाषक संघ अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बडाल, अभिभाषक जगदीश परमार, लक्ष्मीनारायण जोशी एवं उपस्थित अभिभाषकों ने भी विधि संबंधी जानकारी प्रदान की। वहीं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें न्यायधीश इटावदिया, मंसूरी, संघ अध्यक्ष ऊंकारसिंह गलगच, गजेंद्रसिंह, लखनसिंह सिसौदिया, गोपाल बाहेती, मुकेश मंडोवरा, किशोर सोनी एवं अभिभाषक उपस्थित थे।

विधिकसाक्षरता शिविर आयोजित

बड़नगर|सेंटथॉमस उमा विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मानव अधिकार, मौलिक अधिकार एवं मूलभूत अधिकारों की जानकारी एस.एस. चौहान, अपर एवं सत्र जिला न्यायाधीश द्वारा दी गई। मानव अधिकार की आवश्यकता जानकारी पंकज श्रीवास्तव व्यवहार न्यायाधीश ने दी। कार्यक्रम में विचार अभिभाषक संघ के अध्यक्ष जे.पी. त्रिवेदी एवं अभिभाषकगण रमेश जोशी तथा गणेश रावल ने प्रस्तुत किए। अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य जोस वाक्कपरम्बिल ने दिया। संचालन मनोज चौहान ने किया। आभार प्रतिभा सोनी ने माना। कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था प्रबंधक फादर टोमी मुल्लकल, अभिभाषक उमेश उपाध्याय शिक्षक उपस्थित थे।

खाचरौद|मानवताअधिकार दिवस पर विधिक सहायता शिविर का आयोजन इंपीरियल स्कूल में किया गया। अतिथि न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव ने प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक दायित्व कर्तव्यों से परिचित होने की बात कही। उन्होंने कहा जानकारी के अभाव में मानव अधिकारों का हनन होता हैं। मानव अधिकारों के प्रति सजग होने की आवश्यकता हैं। न्यायधीश श्रीवास्तव ने संविधान में वर्णन किए गए मानव के माैलिक अधिकारों कर्तव्यों की भी जानकारी दी।