पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई ने किया कॉलेज बंद

एनएसयूआई ने किया कॉलेज बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएसयूआई ने किया कॉलेज बंद

महिदपुर| विक्रमविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कौल के साथ हुई अभद्रता विश्व विद्यालय में हुई तोड़फोड़ के विरोध में जिला एनएसयूआई अध्यक्ष प्रितेश शर्मा छात्र नेता विक्की यादव के मार्गदर्शन में एनएसयूआई के स्थानीय इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय कॅरियर विजन कॉलेज बंद कराया गया। उक्त घटनाक्रम की निंदा करते हुई कार्रवाई की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, एनएसयूआई अध्यक्ष बुरहानुद्दीन बोहरा, राहुल मालवीय, घनश्याम मांडीवाल, मनीष जोशी, कमल ठाकुर, पवन सोनी, राहुल मांडीवाल, मनीष यादव, कॅरियर विजन कॉलेज के विजय रावल, गौरव ठाकुर, शुभम सोलंकी, संदीप चौहान,यश ठाकुर, यश असावरा, ऋषभ दावरे आदि मौजूद थे।

बड़नगर|रविवारको विक्रम विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. जवाहर कौल पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में एनएसयूआई द्वारा जिला स्तरीय महाविद्यालय बंद का आह्वान किया गया। वहीं एनएसयूआई द्वारा शासकीय निजी महाविद्यालय को बुधवार को बंद कराकर विरोध प्रकट किया गया। जानकारी एनएसयूआई के अध्यक्ष कपिल मोरवाल ने दी।