पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुल के अभाव में जुगाड़ की नाव से नदी पार करते हैं 30 ग्राम के लोग

पुल के अभाव में जुगाड़ की नाव से नदी पार करते हैं 30 ग्राम के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुल के अभाव में जुगाड़ की नाव से नदी पार करते हैं 30 ग्राम के लोग

बड़नगर.यहांसे 15 किमी दूर ग्राम सरोला में चामला नदी पर पुल नहीं होने से बारिश में 30 गांव के लोग परेशान होते हैं। यहां लोगों ने अपने ही खर्च से 12 लोग एकसाथ नदी पार कर ले, ऐसी एक जुगाड़ की नाव बनाई है। दोनों किनारों पर रस्सी बांधकर ये ग्रामीण जान जोखिम में डालकर जुगाड़ की नाव से रास्ता पार करते हैं। यहां तक कि स्कूली बच्चे और महिलाएं भी इसी के सहारे नदी पार करती हैं। ग्रामीणों ने सिंहस्थ 2016 तक यहां पुलिया निर्माण की मांग की है, ताकि ग्राम सरोला, धतुरिया, खंडवासुरा, भिड़ावद, लोहारिया, रावदिया, दांगी खेड़ा, बालोदा आदि सहित 30 गांव को लोगों को आने-जाने में आसानी हो सके। मामले में ग्रामवासियों ने इस बारिश में नदी उफान के दौरान आई समस्या के फोटो सहित मुख्यमंत्री, सांसद, िवधायक बड़नगर, केलेक्टर एसडीएम को अवगत कराया है।