पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाचरौद| वार्ड17 में

खाचरौद| वार्ड17 में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांडेय अभिभाषक संघ अध्यक्ष निर्वाचित

खाचरौद|अभिभाषक संघके चुनाव में मतदान गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे हुए। इसके बाद मतपत्रों की गिनती शाम को की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एस. अलावा की उपस्थिति में हुई मतपत्रों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी डी.डी. राठी ने अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार के मतों की घोषणा की। 83 मतदाताओं में से 74 ने मताधिकार का उपयोग किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओमप्रकाश पांडेय को 56 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी पुष्पेंद्र जोशी को 17 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ है। उक्
खाचरौद| वार्ड17 में टेंट हाउस से सुनहरिया बाग रोड तक सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण का भूमिपूजन नपाध्यक्ष विजय सेठी की अध्यक्षता में किया गया। सेठी ने संबोधित करते हुए कहा कि सीसी रोड बनने से यहां गंदगी की समस्या समाप्त होगी तो बड़नगर, उज्जैन, जावरा रतलाम के राहगीरों को शहर में आने का सुगम मार्ग मिलेगा। इस मौके पर पार्षद राजू परमार, मुन्ना खां, मंजूर खान, अफसार खान, इकबाल खां, जब्बार खां आदि मौजूद थे। आभार वार्ड पार्षद फारुक अली ने माना। गुरुवार को वार्ड क्रमांक 13 की पटेल काॅलोनी में सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। अध्यक्षता नपाध्यक्ष विजय सेठी ने की। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम परमार, विशेष अतिथि बद्रीलाल संगीतला, फारुक अली, महेश माली, दीपक दरिया रहे। आभार नपा उपाध्यक्ष नारायण संगीतला ने माना।