गोस्वामी का अभा परिचय सम्मेलन 5 को
गोस्वामी का अभा परिचय सम्मेलन 5 को
बड़नगर.श्रीदशनाम गोस्वामी समाज विकास संगठन इंदौर द्वारा अभा युवक युवती परिचय सम्मेलन इंदौर में 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें 200 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। यह जानकारी देवपुरी गोस्वामी बड़नगर ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आमंत्रित पूज्य संत श्री महामंडलेश्वर जी आशुतोष गिरिजी (गुजरात) एवं अतिथि श्री महेश गिरीजी राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री सच्चिदानंद नंद गिरि जी दिल्ली रहेंगे।
बुरीनीयत से महिला का हाथ पकड़ा
बड़नगर.एकमहिला ने शनिवार को एक युवक के खिलाफ बुरी नीयत से हाथ पकड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि दोतरू निवासी महिला ने रिपोर्ट में बताया कि विक्रम पिता परवतसिंह गोस्वामी निवासी दोतरू ने खेत पर चारा काटने के दौरान बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फतेहाबाद-इंदौरट्रेन शीघ्र दौडे़गी-बड़नगर. फतेहाबाद-इंदौररेलवे सेवा शीघ्र शुरू होने की खबर है। लंबे इंतजार के बाद फतेहाबाद से लक्ष्मीनगर तक रेलवे कनवर्जन के तहत मीटरगेज लाइन को बदलकर ब्राडगेज करने के बाद बंद रेलवे ट्रैक को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कर दिया जाएगा।
िबजनेसन्यूज
सांई चमन ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन आज
खाचरौद.बड़नगररोड स्थित सांई चमन ट्रैक्टर के शोरूम का उद्घाटन रविवार दोपहर 4 बजे होगा। शोरूम संचालक सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत होंगे।