- Hindi News
- जिला स्तरीय कबड्डी स्पर्धा हुई संभागीय प्रतियोगिता आज से
जिला स्तरीय कबड्डी स्पर्धा हुई संभागीय प्रतियोगिता आज से
राजीवगांधी खेल ग्रामीण प्रतियोगिता जिला स्तरीय पर नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यूनिक पब्लिक स्कूल व्यास कालोनी के मैदान पर शनिवार को आयोजित की गई। इसमें कबड्डी, खोखो, बॉलीवाल, हैंडबाल, एथेलेटिक्स, बास्केटबाल, फुटबाल की प्रतियोगिता हुई। चयनित खिलाडी संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
संभागीय प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे यूनिक पब्लिक स्कूल के मैदान पर विधायक मुकेश पंड्या, संजय व्यास, जितेंद्र पंड्या के आतिथ्य में होगा। प्रतियोगिता में नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, देवास, उज्जैन के अलावा नवागत जिला आगर-मालवा प्रतियोगिता में प्रथम बार हिस्सा लेगा। संभागीय प्रतियोगिता में लगभग 850 खिलाडी भाग लेंगे। जिला स्तर प्रतियोगिता में 610 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी।